Indian Cricket History: भारतीय क्रिकेट इतिहास

Indian Cricket History

Indian Cricket History: भारतीय क्रिकेट इतिहास की बात करें तो भारत में क्रिकेट यूरोपिय द्वारा 18वी शदी में लाया गया था। भारत का प्रथम क्रिकेट क्लब 1792 में कोलकाता में  स्थापित किया गया एवं भारत अपना प्रथम क्रिकेट मैच वर्ष 1932 में खेला था।

First Test Match Played By India: भारत द्वारा खेला गया प्रथम टेस्ट मैच

Indian cricket history
  • भारत द्वारा सर्वप्रथम अपना क्रिकेट मैच टेस्ट मैच के रूप में 25 से 28 जून, 1932 में इंग्लैण्ड के विरूद्ध खेला गया था।
  • भारतीय क्रिकेट के इतिहास(Indian Cricket History) में खेले गये प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय टेस्ट में भारत के कप्तान C.K. Nayudu जी थे, वही इंग्लैण्ड के तरफ से Douglas Jardine कप्तान के रूप में थे।
  • यह मैच 03 दिवसों तक चला था जिसमें इंग्लैण्ड ने अपने दोनों पारियों में क्रमशः 259 एवं 275 रन बनाये।
  • इंग्लैण्ड के दोनों पारियों का पीछा करते हुये भारत ने अपने दोनों पारियों में क्रमशः 189 एवं 187 रन बनायें थे।
  • इस मैच को इंग्लैण्ड ने 158 रनों से जीत लिया था। इस मैच के साथ ही भारत तत्कालिक समय में टेस्ट मैच खेलने वाला छठवां देश बन गया था।
  • भारत ने अपने शुरूआती 50 वर्षों में बहुत ही निराशा जनक प्रदर्शन किया था। भारत द्वारा खेले गये शुरूआती 196 टेस्ट मैचों में से मात्र 35 टेस्ट मैच में ही जीत हासिल कर पायी।

1st ODI match in Indian cricket history: भारतीय क्रिकेट इतिहास का प्रथम एक दिवसीय मैच

  • भारत क्रिकेट मैच में 1970 के दशक में पहली बार एक मजबूत टीम बनकर सामने आयी First ODI match played by India: भारत द्वारा खेला गया प्रथम एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच Leeds में इंग्लैण्ड के विरूद्ध 13 जुलाई, 1974 में खेला गया था।
  • प्रथम एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच 55 ओवरों का खेला गया था। जिसमें भारत ने पहले बैटिंग करते हुये 53.5 ओवरों में 10 विकेट पर 265 रन बनाये थे।
  • 266 रनों का पीछा करते हुये इंग्लैण्ड ने 51.1 ओवरों में 4 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया था।

First T20 Match In Indian Cricket History: भारत द्वारा खेला गया प्रथम टी-20 मैच

  • भारत ने अपना पहला टी-20 मैच वीरेन्द्र सहवाग की कप्तानी में दक्षिण अफ़्रीका के विरुद्ध Johannesburg में 01 दिसम्बर, 2006 ई0 को खेला था।
  • दक्षिण अफ़्रीका ने सर्वप्रथम बैटिंग करते हुये 20 ओवरों में 09 विकेट खोकर 126 रन बनाये थे।
  • 127 रनों का पीछा करते हुये भारत ने 19.5 ओवर में ही इस मैच को 6 विकेटों से जीत लिया था।

How Many World Cups Has India Won In Indian Cricket History?

भारत द्वारा अब तक दो बार एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप अपने नाम किया गया है, प्रथम बार 1983 में तथा दूसरी बार 2011 में। भारत वर्ष 2003 में तथा वर्ष 2023 में में उपविजेता रहा है।

World Cup 1983: विश्व कप 1983

india won world cup 1983
  • 25 जून, 1983 में Lord’s में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप का फाइनल वेस्टइंडीज़ के विरुद्ध कपिल देव की कप्तानी में  खेला गया था।
  • यह मैच 60 ओवरों का खेला गया था, जिसमे भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 ओवरों में 183 रन बनाये थे.
  • 184 रनों का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज़ ने 52 ओवरों में 10 विकेट पर 140 रन बनाया, और भारत ने यह मैच 43 रनों से अपने नाम करते हुए पहली बार एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप जीता था।

World Cup 2011: विश्व कप 2011

  • भारत ने दूसरी बार एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था।
  • यह मैच Wankhede में 02 अप्रैल, 2011 में श्रीलंका के विरुद्ध खेला गया था।
  • 2011 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 06 विकेट पर 274 रन बनाये थे।
  • 275 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 48.2 ओवरों में 4 विकेट पर 277 रन बनाकर यह मैच 06 विकेट से जीतकर दूसरी बार एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप अपने नाम किया।

India runner-up in ODI World Cup: एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप में भारत उप विजेता

  • 2003 का विश्व कप फाइनल सौरव गांगुली की कप्तानी में Johannesburg में 23 मार्च, 2003 में आस्ट्रेलिया के विरूद्ध खेला गया था। जिसमें आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 50 ओवरों में 02 विकेट खोकर 359 रन बनाया।
  • भारत 360 रन का पीछा करते हुये 39.2 ओवर में 234 रनों पर ऑलआउट हो गयी और यह मैच आस्ट्रेलिया ने 125 रनों से जीत लिया।
  • 2003 के विश्व कप में आस्ट्रेलिया के कप्तान रिक्की पोंटिंग थे।
  • दूसरी बार भारत उप विजेता 2023 के विश्व कप में रही यह मैच भी भारत और आस्ट्रेलिया के मध्य अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 19 नवम्बर, 2023 को रोहित शर्मा के कप्तानी में खेला गया।
  • 2023 के फाइनल में भारत ने सर्वप्रथम बल्लेबाजी करते हुये 50 ओवरों में 10 विकेट खोकर 240 रन बनाये। जिसका पीछा करते हुये आस्ट्रेलिया ने 43 ओवरों में इस मैच को 06 विकेटों से जीतकर विश्व कप अपने नाम कर लिया।

T-20 World Cup won by India: भारत द्वारा जीता गया टी-20 विश्व कप

विश्व में प्रथम बार टी-20 मैच वर्ष 2007 में खेला गया था। यह विश्वकप दक्षिण अफ़्रीका में खेला गया था। प्रथम बार टी-20 विश्व कप मैच जीतने वाला देश भारत है। भारत वर्ष 2014 के टी-20 मैच में उप विजेता रहा है। 

T20 World Cup 2007: टी 20 वर्ल्ड कप 2007

  • 24 सितम्बर, 2007 को Johannesburg, दक्षिण अफ़्रीका में यह विश्व कप फाइनल भारत और पाकिस्तान के मध्य खेला गया था।
  • टी-20 विश्व कप-2007 का फाइनल भारत ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला था।
  • भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 157 रन बनाये।
  • 158 रनों का पीछा करते हुये 19.3 ओवरों में पाकिस्तान 152 रन पर ऑलआउट हो गया और प्रथम टी-20 विश्व कप को भारत ने 05 रनों से जीत लिया।

India runner-up in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में भारत उपविजेता।

भारत 6 अप्रैल, 2014 को खेले गये टी-20 विश्व में उप विजेता रहा है।

2014 टी-20 विश्व कप में श्रीलंका ने भारत को 06 विकेट से हराकर विश्व कप अपने नाम कर लिया।

Scroll to Top